भराड़ीसैंण/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में सूर्य नमस्कार के उपरांत शासन/प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय जनता से संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया तथा उन्हें स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया।

गैरसैंण में आज सोमवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। जिसके लिए तमाम मंत्री और विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी रविवार को गैरसैंण पहुंच गए थे।

 

 

#cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews , #uttarakhandnews, #dehradun ,