(बॉलीवुड डेस्क): इस साल ऑस्कर 2023 में आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा करते हुए दो ऑस्कर्स अपने नाम कर लिए है. स्लमडॉग मिलियनेयर के बाद यानी करीब 13 सालों के बाद ऑस्कर अवार्ड भारतीय फिल्मों ने जीता है. ऐसे में बिल्कुल साफ शब्दों में कहा जा सकता है कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर आज भारत के लिए एक बड़ा दिन है. 'आरआरआर' फिल्म का 'नाटू नाटू' सॉन्ग ऑस्कर्स 2023 में ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में मुकाबले में उतरा और पुरस्कार जीता. 'ऑल द ब्रीद्स' फिल्म बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में नामित हुई लेकिन पुरस्कार नहीं जीत सकी. 'द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म में नामांकन मिला है और इसकी डायरेक्टर कार्तिक गॉन्जाल्वेज हैं और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा है. इसने भी ऑस्कर अवॉर्ड में बाजी मारी.

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर लगातार कामयाबी हासिल कर रही है. फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को भी लोगों ने काफी पसंद किया. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में SS राजामौली की फिल्म RRR के 'नाटू-नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग से सम्मानित सम्मानित किया जा चुका गया है. अब यह सॉन्ग ऑस्कर भी जीत चुका है. साथ ही गुनीत मोंगा की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की केटेगरी में ऑस्कर जीता है.  फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है.  इन अवार्ड्स को जीतने के बाद भारत में जश्न का माहौल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि 'नाटू नाटू' की लोकप्रियता वैश्विक है. यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा. @mmkeeravaani, @boselyricist और इस  सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई हो. वहीं पीएम मोदी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को भी ऑस्कर मिलने पर बधाई दी. उन्होंने लिखा ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को इस सम्मान के लिए बधाई. इसके साथ ही कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा को बधाई. आपका काम आश्चर्यजनक रूप से विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है.

 

#Oscars Naatu Naatu Song, #pmmodi, #OSCARS 2023, #Oscars The Elephant Whisperers, ,