खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वांचल को दस हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें उन्होंने 12 परियोजनाओं का शिलान्यास जबकि छह परियोजनाओं का लोकार्पण किया। दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गडकरी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के अलावा पूर्वांचल के सभी सांसद मौजूद रहे। केंद्रीय नितिन गडकरी ने कहा कि हम किसान के बेटे गोरखपुर में इथेनॉल के पंप शुरू करेंगे। पेट्रोल का दाम 120 रुपये लीटर होगा, तो इथेनॉल 60 रुपये किलो होग। इससे हमारी मोटरसाईकिल, ऑटो, कार व अन्य गाड़ियां बेफ्रिक होकर सड़कों पर चलेंगे। इससे प्रदूषण भी कम होगा। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद नितिन गडकरी ने जबसे सड़क परिवहन मंत्रालय की कमान संभाली, तबसे उन्होंने गोरखपुर समेत अन्य जनपदों को सड़कों का शानदार तोहफा दिया है. इन सड़कों के बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. 

#Union Minister Nitin Gadkari, #Nitin Gadkari,