(बॉलीवुड डेस्क) :  ‘किस किस को प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ जैसी सुर्खियां बटोरने वाली कॉमेडी फिल्मों के बाद अब एक बार फिर कपिल शर्मा ने फिल्मों में कमबैक किया है। कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। इस फिल्म में दर्शक कपिल के किरदार की भी काफी सराहना कर रहे हैं, जिन्होंने एक आम आदमी की भूमिका निभाई है। कपिल शर्मा की यह फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है और इसे फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म में कपिल शर्मा का किरदार सबसे जुदा है। उम्मीद है कि लोगों इस फिल्म कि कहानी बेहद पसंद आने वाली है। डिलीवरी बॉय के किरदार में कपिल शर्मा को देखने के लिए उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।  कपिल शर्मा ने साल 2007 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का तीसरा सीजन जीता था। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। देखते ही देखते ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे शो के साथ उनकी पॉपुलैरिटी ने आसमान छू लिया और उन्होंने कॉमिक स्पेस में खुद के लिए एक खास जगह भी बना ली।

#Zwigato, #Kapil Sharma, #ZwigatoKapil Sharma, #Kapil Sharma On Zwigato,