Uttarakhand Board Exam 2023: प्रदेश भर में आज से शुरू हुईं 10वीं की परीक्षाएं
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रदेश भर में आज से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ। बोर्ड मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के किसी भी जिले में नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं।
#Uttarakhand Board Exam 2023, #dehrdunnews, #uttarakhandnews ,







