Billi Billi Teaser: सलमान खान के बिल्ली- बिल्ली गाने का टीजर रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): सलमान खान के बिल्ली- बिल्ली गाने का टीजर रिलीज हो गया हैं, पिछले कुछ दिनों से बिल्ली बिल्ली गाने का सलमान खान और शहनाज गिल प्रमोशन कर रहे हैं। सबसे पहले भाईजान ने बिल्लियों का एक वीडियो शेयर किया था और गाने की रिलीज डेट के बारे में बताया था। उनके बाद शहनाज गिल ने बिल्ली लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अनोखे अंदाज में गाने का प्रमोशन किया था। अब किसी का भाई किसी की जान के बिल्ली बिल्ली गाने का टीजर जारी कर दिया गया है। सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ”किसी का भाई किसी की जान” की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं। सलमान खान का लेटेस्ट गाना ”बिल्ली बिल्ली” का टीज़र रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान ने अपने डांसिंग अंदाज से अपने फैंस का ध्यान खींचा है। ”बिल्ली बिल्ली” गाने के टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की झलकियां भी दिखाई गयीं हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ”किसी का भाई किसी की जान” की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।
#kisee ka bhaee kisee kee jaan, #salman khan, #Billi Billi Teaser, #Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Song Billi Billi ,






