मुजफ्फरनगर दंगा: अदालत में पेश हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और पूर्व विधायक उमेश मलिक शुक्रवार को अदालत में पेश हुए, मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए दंगे के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री सहित मामले में 14 आरोपी हैं। अब इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 मार्च की तिथि निर्धारित की है। मुजफ्फरनगर में जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव में 27 अगस्त 2013 को 3 हत्याओं के बाद नगला मंदौड़ के इंटर कॉलेज में शोक सभा आयोजन के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसके बाद थाना सिखेड़ा पुलिस ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान सहित 14 लोगों के विरुद्ध भड़काऊ भाषण, निषेधाज्ञा उल्लंघन 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों में कई पूर्व मंत्री। पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक शामिल हैं। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से आरोप उनमोचन के लिए प्रार्थना पत्र लगाया गया है। जबकि फाइल आरोप तय करने में चल रही है। उन्होंने बताया कि बचाव पक्ष की ओर प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 14 मार्च निर्धारित की है।
#Muzaffarnagar Riot, #Union Minister Dr. Sanjeev Balyan ,







