Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के साथ वापस आ रहे हैं कार्तिक आर्यन !
(बॉलीवुड डेस्क): कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने लोगों के दिलों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस भी गहरी छाप छोड़ी थी. कार्तिक का किरदार, उनका अंदाज, उनकी एक्टिंग, लोगों को खूब पसंद आई थी, अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन,तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभायी थी। इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन तरफ रूह बाबा बनकर मशहूर हो गए थे, जिसका क्रेज अब भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है. हालांकि रूह बाबा और भूल भुलैया 2 की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. रूह बाबा बनकर कार्तिक एक बार फिर से वापस आने वाले हैं. कार्तिक आर्यन ने अपनी भूल भुलैया सीरीज़ की नेक्सट सीक्वल का ऐलान कर दिया है। भूल भुलैया 3 अगले साल ( 2024) में दीवाली पर रिलीज़ होगी ।कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है।
कार्तिक आर्यन ने अपनी भूल भुलैया सीरीज़ की नेक्सट सीक्वल का ऐलान कर दिया है। भूल भुलैया 3 अगले साल ( 2024) में दीवाली पर रिलीज़ होगी । कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है।
#Bhool Bhulaiyaa 3, #Kartik Aaryan, #Bhool Bhulaiyaa 2,






