प्रयागराज,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। प्रशासन द्वारा उमेश पाल हत्याकांड में लगातार एक्शन जारी हैं । शुक्रवार को एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई की। माशूक प्रधान उर्फ माशूक उद्दीन अतीक का फाइनेंसर है। वह सीधे तौर पर उमेश पाल हत्याकांड से नहीं जुड़ा है। अतीक का करीबी होने के नाते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसके ऊपर 40 मुकदमें हैं। इस पहले खबर आई थी कि बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम के घर आज शुक्रवार को बुलडोजर चलेगा। इससे पहले गुरुवार को अतीक के करीबी सफदर के मकान पर बुलडोजर चला था। PDA ने कहा था कि मकान का नक्शा पास नहीं था। सफदर को कई बार नोटिस भेजा गया। जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है। वहीं सफदर ने कहा- मुस्लिम होने के नाते प्रशासन ने कार्रवाई की। मेरे मकान का नक्शा पास है। गैर-कानूनी तरीके से मकान गिराया गया। बुधवार को अतीक के करीबी जफर अहमद के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर से गिरा दिया था। 200 वर्ग गज में बने इस आलीशान मकान की कीमत 3 करोड़ रुपए थी। अतीक अहमद का मकान 2020 में जब ढहाया गया था, तब जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी। शाइस्ता परवीन अपने बेटों को लेकर इसी मकान में रहा करती थीं। उमेश पाल हत्याकांड के दिन शूटरों ने इसी मकान में पनाह ली और बाद में अलग-अलग फरार हो गए। गौरतलब है कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स की 10 टीमें हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

#Umesh Pal murder case, #Atiq Ahmed,