Kohli & Anushka: महाकाल की शरण में पहुंचे कोहली-अनुष्का, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की धर्म के प्रति आस्था एक बार फिर देखने को मिली है. इस बार दोनों ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की. वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का बड़े ही भक्ति भाव से महाकाल के दरवाजे पर अन्य भक्तों के साथ बैठे हुए हैं. दोनों के कपड़े भी पारंपरिक हैं. विराट धोती पहने हुए हैं तो अनुष्का साड़ी. वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां कपल को मंदिर के अंदर बैठे देखा जा सकता है।

देश भर से भगवान महाकाल की शरण में वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता महाकाल मंदिर में लग रहा है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान रह चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

#Kohli & Anushka, #Viratkohli, #Anushka,







