Attack on Hindu Temples: ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर पर हुआ हमला, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आये दिन ऑस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों पर होने वाले हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे.इसी कड़ी में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से ऐसा ही मामला सामने आया है. दरअसल, ब्रिस्बेन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर तोड़फोड़ की है. मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह के समय श्रद्धालु मंदिर में पूजा-पाठ के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। हिंदू ह्युमन राइट्स की निदेशक सारा गेट्स का कहना है कि सिख फॉर जस्टिस की तर्ज पर इस घृणा अपराध को अंजाम दिया गया है। यह ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हिंदुओं को डराने के लिए किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना शनिवार (3 मार्च) को तड़के सुबह की है. जब श्रद्धालु सुबह की पूजा के लिए आए थे. इस दौरान ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई. मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए. इस घटना के पीछे खालिस्तानी समर्थक बताये जा रहे हैं. बता दें कि दो महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर से जुड़ी यह चौथी घटना है.
#Temple Vandalised In Australia, #Attack on Hindu Temples,







