World Boxing Championships: महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने चार स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
(स्पोर्ट्स डेस्क) : महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने चार स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास रच दिया हैं भारत की निखत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने बेहतरीन और आक्रामक मुक्केबाजी के दम पर रविवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में हुए फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इससे पहले, शनिवार को भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते थे. भारत के लिए हरियाणा की युवा बॉक्सर नीतू घनघास और स्वीटी बूरा ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया। नीतू ने शनिवार को 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में हुए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं स्वीटी ने इस प्रतियोगिता में देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 75-81 किलोग्राम भारवर्ग में देश को सोना दिलाया है। मौजूदा विश्व चैंपियन निखत (50 किग्रा) ने रविवार को वियतनाम की गुयेम थी टैम को हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरे साल स्वर्ण पदक जीता, जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना (75 किग्रा) ने अंकों के आधार पर 5-2 से जीत के साथ अपना पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण जीता। उनकी प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर के खिलाफ बाउट रिव्यू के बाद लवलीना को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ, निखत भारत की महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की बराबरी पर आ गई हैं। मैरी कॉम ने भी विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो स्वर्ण जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस शानदार प्रदर्शन पर मुक्केबाजों को बधाई दी है।
अपने नाम के अनुरूप औऱ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए निकहत (50 किग्रा) ने दो बार की एशियाई चैंपियन वियतनाम की गुयेन थी टैम के खिलाफ अपने आक्रामक प्रदर्शन के साथ मुकाबले को आगे बढ़ाया और 5-0 से एकतरफा अंदाज में शानदार जीत हासिल करने में सफल रहीं. निकहत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, “मैं दूसरी बार विश्व चैंपियन बनकर बेहद खुश हूं, खासकर एक अलग वेट कटेगरी में. पूरे टूर्नामेंट में आज का मुकाबला मेरा सबसे कठिन मुकाबला था और चूंकि यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच था इसलिए मैं अपनी ऊर्जा का पूरी तरह से उपयोग करना चाहती थी और सब कुछ रिंग में छोड़ देना चाहती थी. यह बाउट का एक रोलर कोस्टर था, जिसमें हम दोनों को चेतावनी के साथ-साथ आठ काउंट भी मिले और यह बहुत करीबी मुकाबला था. अंतिम राउंड में मेरी रणनीति थी कि मैं पूरी ताकत से आक्रमण करूं और जब विजेता के रूप में मेरा हाथ उठा तो मुझे बहुत खुशी हुई. यह पदक मेरे देश और उन सभी के लिए है जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में हमारा समर्थन और हमारी हौसला अफजाई की है."
#World Boxing Championships, #World Boxing Championship 2023, #WBC 2023, #Nikhat Zareen, #Lovlina Borgohain, #Neetu Ghanghas, #sweety boora,







