(बॉलीवुड डेस्क): भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक दुखद खबर हैं भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री वाराणसी में भोजपुरी फिल्म 'नायक' की शूटिंग कर रही थीं। आकांक्षा दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थीं। आकांक्षा ने वीरो के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई भी जानकारी अभी पता नहीं चली है। 

दिवंगत अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी परविश और पढाई लिखाई मुंबई में ही हुई है। आकांक्षा दुबे के पिता उन्हें आईपीएस बनाना चाह रहे थे, लेकिन आकांक्षा का झुकाव शुरू से ही एक्टिंग की तरफ रहा। मुंबई में 12वीं तक पढाई करने के बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा, आकांक्षा ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था।

आकांक्षा की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आकांक्षा की आत्महत्या से भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर है। आकांक्षा से पहले भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रूबी सिंह ने 12 साल पहले मुंबई में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अंजलि श्रीवास्तव भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी हैं। आकंक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। 

#Akanksha Dubey Suicide, #Akanksha Dubey, ,