Atique Ahmed: माफिया अतीक अहमद की 4 साल बाद UP में हो रही वापसी, नैनी सेंट्रल जेल में खास इंतजाम
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : माफिया अतीक अहमद की 4 साल बाद UP में वापसी हो रही हैं, गौरतलब है कि गुजरात के साबरमती से प्रयागराज से भारी सुरक्षा के साथ प्रयागराज लाया जा रहा अतीक अहमद का काफिला, अतीक की बहन और वकील काफिले के साथ चल रहे हैं. वकील के मुताबिक अभी तक तो सुरक्षित ले जाया जा रहा है. माफिया अतीक अहमद की बहन ने मीडिया से कहा, कोर्ट का जो फैसला आएगा हमें स्वीकार है, हमें सुरक्षा व्यवस्था का डर है. भाई की तबीयत ठीक नहीं है. हम पीछा नहीं कर रहे है, हम साथ आ रहे है. परिवार में कोई नहीं है, सभी जेल में है. बता दें कि अतीक अहमद जहां खौफ में है. वहीं, एक बूढ़ी मां इंसाफ मांग रही है. उमेश पाल, जिनकी हत्या का आरोप अतीक अहमद पर है उनकी मां शांति देवी ने कहा है कि जिस तरह से उनके बेटे को मारा गया है वैसा ही अंजाम आरोपियों का हो. माफिया अतीक अहमद को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है. यहां उसे नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. इसके लिए जेल में खास इंतजाम किए गए हैं.
साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाए जा रहे माफिया अतीक अहमद की वैन मध्य प्रदेश के शिवपुरी की सीमा में प्रवेश करते ही गाय से टकराई. इस दुर्घटना में गाय की मौत हो गई. इस दौरान अतीक अहमद की वैन पलटने से बच गई. अतीक अहमद को डर है कि उसके साथ विकास दुबे जैसा हाल हो सकता है. अतीक अहमद का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से होकर गुजरा वहां अचानक वैन के सामने एक गाय आ गई और वैन से टकरा गई, जिससे गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
#Atique Ahmed Van Accident, #Atique Ahmed Shifting, #Atique Ahmed , #cmyogi, #upnews,







