प्रदेश की जनता को लगा महंगाई का बड़ा झटका, महंगी हुई बिजली
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रदेश की आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 9.64% की बढ़ोतरी कर दी है। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने टैरिफ जारी किया। बता दें कि बिजली की बढ़ी हुई नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार की मार पड़ेगी । इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब 2.43 प्रतिशत, और पिटकुल ने 9.27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखा था।
#dehradunews, #uttarakhandnews, #dehradun ,







