देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के उत्तराखण्ड आगमन पर भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसदगणों एवं विधायकगणों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान में आयोजित समारोह में राज्य की 670 बहुद्देश्यीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) को आनलाइन करने के साथ ही सहकारिता की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इससे पहले वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह और बाद में पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का पहरा हैं गृहमंत्री की सुरक्षा में 1500 पुलिसकर्मियों के अलावा तीन बटालियन पीएसी, तीन बीडीएस की टीम मुस्तैद रही।

#Amit Shah Uttarakhand Visit, #Amit Shah, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunews, #uttarakhandnews, #dehradun ,,