IPL 2023: आईपीएल 2023 का कल से होगा आगाज, धोनी और हार्दिक पांड्या होंगे आमने-सामने
(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मार्च को धोनी और हार्दिक पांड्या एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स चार बार की आईपीएल चैंपियन है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने पिछले साथ ही आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी और ये टीम इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन की हैसियत से उतर रही है. गौरतलब है कि गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स, सीएसके के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। हालांकि, यह आसान नहीं होगा, क्योंकि अनुभवी धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने एक मजबूत टीम बनाई है। गुजरात के पास भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं। गुजरात ने जहां केन विलियमसन को मिनी ऑक्शन में खरीदा है तो वहीं, सीएसके ने बेन स्टोक्स को अपने खेमे में शामिल किया है।
गुजरात के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शतक जड़ चुके हैं। पिछले सीजन में भी गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। केन विलियमसन के आने से टॉप ऑर्डर को बल मिला है। मध्यक्रम में डेविड मिलर, मैथ्यू वेड और राहुल तेवतिया मौजूद हैं। गेंदबाजी लाइन-अप में शमी और अल्जारी जोसेफ जैसे घातक गेंदबाज हैं तो स्पिन में राशिद खान लीड कर सकते हैं। बात करें चेन्नई कि करें तो पिछला सीजन सीएसके के फैंस के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम 9वें स्थान पर रही। इस बार धोनी की अगुवाई में टीम टूर्नामेंट जीतना चाहेगी।
ये हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायडू, बेन स्टोक्स, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिसांडा मगाला, दीपक चाहर
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल
#Mahendra Singh Dhoni,#hardik pandya, #Chennai Super Kings, #IPL 2023, #Mumbai Indians , #CSK,#CSK vs GT, #Gujarat Titans, #Chennai Super Kings ,







