Maidaan Teaser Released: अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का धमाकेदार टीजर रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क) : अजय देवगन ने अपने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। उनकी फिल्म 'मैदान' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वह फुटबाल गेम के गोल्डन पीरियड की कहानी को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं। यह टीजर अब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। टीजर में अजय का अंदाज देखकर आप भी सीटियों बजाएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। हालांकि बोनी कपूर के प्रोडक्शन बैनर तले बनी इस फिल्म के पहले सामने आ चुके पोस्टर में यह बात सामने आ ही चुकी थी। लेकिन अब इस टीजर ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। क्योंकि इस कोच को देखकर लोगों को 'चक दे इंडिया' वाले शाहरुख खान की याद आ रही है। अजय देवगन बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं, जिनकी हमेशा यही कोशिश रही है कि वह अपनी ऑडियंस को हर फिल्म के साथ कुछ अलग परोसे। दृश्यम 2 के बाद, वह 'भोला' में वह एक साधारण आदमी की भूमिका में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'मैदान' में फुटबाल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं।
देखिए ये टीजर...
#Maidaan Teaser Released, #Ajay Devgn, #Maidaan Teaser ,







