हरिद्वार,देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में कहा है कि सनातन धर्म को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म की महिमा और भगवा रंग के महत्व पर बयान दिया। संघ प्रमुख ने कहा कि भगवा रंग की जो प्रतिष्ठा है, उसे ही धारण करते हुए आप उसे और आगे बढ़ाने का व्रत आप लोग ले रहे हैं। जो सनातन है, उसको किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। काल की कसौटी पर वही एक सत्य सिद्ध हुआ है, बाकी सब बदलता है, वह तब से है और आगे भी रहेगा। इस सनातन को हमको अपने आचरण से लोगों को समझाना पड़ेगा। मोहन भागवत ने कहा कि सनातन समय की कसौटी पर खरा साबित हुआ है, बाकी सब बदलता है,लेकिन यह नहीं बदलता है, यह हमेशा रहेगा।

पतंजलि में चल रहे संन्यास दीक्षा महोत्सव के आठवें दिन बुधवार शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ऋषि ग्राम पहुंचे। वे यहां चतुर्वेद परायण यज्ञ में भी शामिल हुए। इस दौरान मंच पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण मंच पर मौजूद थे। इससे पहले मोहन भागवत ने जनवरी की शुरुआत में नागपुर में कहा था कि हमें अपने धर्म पर दृढ़ रहना चाहिए, उन्होंने कहा था कि सनातक धर्म ही हिंदू राष्ट्र है. जब जब हिंदू राष्ट्र की उन्नति होती है, वो धर्म के उन्नति के लिए होती है. अब भगवान की इच्छा है कि कि सनातन धर्म का उत्थान हो. ऐसे में हिंदुस्तान का उत्थान निश्चित है

#RSS chief Mohan Bhagwat, rss,