Sanjeev Balyan: मुजफ्फरनगर में भारत का पहला पशु मेला होगा आयोजित, माॅडल की तरह कैटवाॅक करेंगी गाय और भैंस
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर के लोकप्रिय सांसद डाॅ. संजीव बालियान की पहल पर मुजफ्फरनगर जिले में हिन्दुस्तान का पहला अनोखा पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा हैं इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर के 1200 से ज्यादा उच्चनस्लीय सर्टिफाइड पशुओं के साथ ही करीब 50 हजार किसान जुटेंगे। दो दिनों तक किसानों और पशुओं के ठहरने के लिए पूरी व्यवस्था रहेगी। इसमें नस्लीय आधार पर बेस्ट परफार्मेन्स वाले पशुओं के लिए पशुपालकों को नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह सम्मिलित होंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले में किसानों को पशुपालन एवं कृषि से जुड़ी नई नई परियोजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि में नई तकनीक के उपयोग एवं विभिन्न कृषि उपकरण की उपयोगिता एवं उनका प्रयोग व रखरखाव के अलावा पशुओं की नस्ल सुधार एवं उनके रखरखाव तथा संतुलित आहार के बारे में तमाम जानकारी दी जाएगी।
मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने बताया कि पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि से जुड़ी नई तकनीकियों पर काम करने वाले स्टार्टअप को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि किसानों को नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि इस मेले का मुख्य आकर्षण कृषि पशुपालन एवं मत्स्य पालन से जुड़ी प्रदर्शनी रहेगी। मेला परिसर में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में लगभग 150 स्टाल लगाए जाएंगे जिसमें 75 कृषि यांत्रिकी, उपकरण, ड्रोन, एग्री स्टार्टअप के अलावा 40 स्टाल डेयरी एवं पशुपालन मत्स्य पालन के 15 स्टार रहेंगे। उन्होंने बताया कि 20 स्टाल आई केयर से संबंधित होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विशेषकर गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए नई तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में किसानों के प्रशिक्षण का भी इंतजाम रहेगा, जिससे कृषि पशुपालन एवं मत्स्य पालन से जुड़ी सभी स्कीम एवं उनके क्रियान्वयन की तकनीक के प्रयोग पर किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एवं आसपास के राज्य हरियाणा हिमाचल प्रदेश राजस्थान एवं उत्तराखंड से अच्छी नस्ल के 1200 से अधिक पशुधन के सम्मिलित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने बताया कि पशु मेले में नस्लीय आधार पर बेस्ट परफार्मेन्स वाले पशुओं के लिए पशुपालकों को नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट एनिमल ऑफ दि शो पुरस्कार पाने वाले पशु को 5 लाख का इनाम दिया जाएगा। पशुओं की 18 श्रेणियों के लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि इनाम स्वरूप बांटी जाएगी। मेला और प्रदर्शनी में ग्रामीण अंचल की परम्परा पर सांस्कृति कार्यक्रम होंगे। ग्रामीण खेल प्रतिस्पर्धा के लिए पहचान रखने वाले कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले भी होंगे। विजेताओं को करीब डेढ़ लाख रुपये की इनाम राशि मिलेगी। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रतिभाग करने वाले पशुओं को फैशन मॉडलिंग और डॉग शो की भांति ही मंच पर कैटवॉक करते हुए देखा जा सकेगा। कैटवॉक के आधार पर पशु की नस्ल और क्षमता को परखकर विजेता का खिताब दिया जायगा। निर्णायक मण्डल में विशेषज्ञ वैज्ञानिक शामिल रहेंगे। देश में पहली बार मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बड़े स्तर पर उनके लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर में 6 और 7 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला स्थानीय नुमाइश मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय मेले में मुजफ्फरनगर और मेरठ सहित अन्य आसपास के जिलों के विभिन्न गांव से प्रगतिशील किसानों के साथ ही लगभग 25 हजार किसानों के प्रतिदिन सम्मिलित होने की संभावना है। संजीव बालियान ने बताया कि यह देश का पहला पशु मेला होगा। मेले में किसानों को पशुपालन एवं कृषि से जुड़ी नई-नई परियोजनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि में नई तकनीक के उपयोग, विभिन्न कृषि उपकरण की उपयोगिता, उनका प्रयोग एवं रखरखाव, पशुओं की नस्ल सुधार, रखरखाव और संतुलित आहार आदि के सम्बन्ध में जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। पशुपालन, मत्स्यपालन एवं कृषि सम्बन्धी नयी तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है, जिससे की किसानों को नयी तकनीकों पर जानकारी दी जा सके ।
#MP Dr. Sanjeev Balyan, #(National Cattle Fair-Exhibition) ,






