देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चमोली जिले के मलारी बेस कैंप में आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। आइटीबीपी कैंप में रुकने के बाद आज शुक्रवार को उन्होंने जोशीमठ नरसिंह मंदिर में भगवान के दर्शन किए और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मलारी भ्रमण के उपरांत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री वापस देहरादून पहुंचेंगे। जहां पर वह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चमोली जिले के स्थानीय लोगों से बात की। कहा कि यहां पहुंचकर पता चल रहा है कि सीमांत क्षेत्र के गांवों में भी ज्यादातर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र सरकार की योजनाओं पीएम आवास, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, फ्री राशन, बिजली, पानी, मोबाइल कनेक्टिविटी आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में अच्छी सड़कें हैं, नेटवर्क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य की सुविधाएं बेहतर हुई हैं। सुविधाएं बढ़ने से धीरे-धीरे पलायन कम हो रहा है। वाइब्रेंट विलेज के तहत सब तरह के कार्य किए जा रहे हैं।

#dehradunnews, #uttarakhandnews, #dehradun, #Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya ,