देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  प्रदेशभर में गुरुवार रात से मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे एक बार दोबारा ठंड लौट आई है। देहरादून और मसूरी में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, पौड़ी व टिहरी में रात से हल्की बारिश जारी रही। जिससे मौसम में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए रहे और बारिश हुई। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात के समय हल्की वर्षा हुई। शुक्रवार की सुबह यहां बादल छाए रहे, वर्षा के आसार बने हुए हैं।

#Uttarakhand Weather, #dehradun Weather Update,