Mani Ratnam: मणिरत्नम की चर्चित फिल्म 'पोन्नियिन 2' का ट्रेलर रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): चर्चित फिल्म 'पोन्नियिन' की सफलता के बाद अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर हैं मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के निर्माताओं ने ट्रेलर जारी कर दिया है। कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित फिल्म में 10वीं शताब्दी के चोल राजवंश की कहानी को दर्शाया गया है। चोल साम्राज्य के सम्राट राजा चोलन फिल्म में एक प्रमुख पात्र हैं। 'पोन्नियिन सेल्वन 2' इन दिनों काफी चर्चा में है. ये फिल्म इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी और तृषा कृष्णनन स्टारर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं. 'पोन्नियिन 2', 28 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. बता दें, 'पोन्नियिन सेल्वन' फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से अधिक की कमाई की थी, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अब हर किसी की निगाहें 'पोन्नियिन 2' पर टिकी हैं, पोन्नियिन सेलवन 2’, इसके निर्माताओं के अनुसार, चोल साम्राज्य सबसे समृद्ध और शक्तिशाली राजवंशों में से एक था और काफी लंबे समय तक शासन किया। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ या ‘पीएस2’ की स्टार कास्ट में विक्रम, त्रिशा, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी शामिल हैं। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान का है। कैमरे का संचालन रवि वर्मन कर रहे हैं। संपादन श्रीकर प्रकाश द्वारा किया गया है,
#Ponniyin Selvan 2 Trailer, #Mani Ratnam, #Ponniyin Selvan, #Ponniyin Selvan 2,







