IPL 2023: आज से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज, मुकाबले में बारिश बन सकती है विलेन
(स्पोर्ट्स डेस्क): आज से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हो जाएगा। आज पहले मुकाबले में धोनी की टीम सीएसके का पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा। इस मैच की मेजबानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लेकिन इस मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है, दरअसल, मैच शुरू होने से पहले बड़ा संकट मंडरा रहा है। आईपीएल 2023 का पहला मैच खराब मौसम के चलते रद्द हो सकता है। भारत के कुछ हिस्सों में हो रही बेमौसम की बारिश ने एक डर भी बनाकर रखा है. दरअसल, इस सीजन का ओपनिंग मैच भारत के पश्चिमी हिस्से अहमदाबाद में ही खेला जाना है और यहां पर गुरुवार को बारिश भी हुई. अहमदाबाद में बारिश के कारण पहले मैच में भिड़ने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टायटंस की टीमों का अभ्यास सत्र भी बाधित हुआ. लेकिन मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज अहमदाबाद का मौसम साफ रहने वाला है। शुक्रवार के दिन अहमदाबाद का तापमान दोपहर में 33 डिग्री रहेगा जो शाम को गिरकर 23 डिग्री हो जाएगा।
IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी अहमादबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. यहीं पर पहला मुकाबला खेला जाएगा. मैच शुरू होने के ठीक डेढ़ घंटे पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी. 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी, जो कि 45 मिनट तक चलेगी.
#Narendra Modi Stadium, #CSK vs GT, #IPL 2023, #Gujarat Titans, #Chennai Super Kings,,







