(बॉलीवुड डेस्क): कंगना रनौत के शो लॉक अप के सीजन 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस सीजन 16 के बाद फैंस ये देखने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में क्या कुछ खास होने वाला है। इसके लिए एकता और कंगना ने मिलकर कंटेस्टेंट्स की तलाश करनी भी शुरू कर दी है। इनका मकसद है इस बार लॉक अप 2 को बिग बॉस 16 से भी ज्यादा पॉपुलर बनाना। इसलिए तो चुन-चुनकर विवादित कंटेस्टेंट्स को अत्याचारी खेल में आने का ऑफर दिया जा रहा है। बता दें कि कंगना के शो के जल्द शुरू होने की खबरें आ रही हैं। साथ ही पता चला है कि इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है।

#Lock Upp Season 2,