IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा अहम मुकाबला
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में होने वाले तीसरे मुकाबले में भारत की स्थिति ‘करो या मरो’ वाली होगी. दोनों टीमों फिलहाल इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं. ऐसे में यह आखिरी मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच रहने वाला है. इस स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है क्योंकि पिछले 6 सालों से टीम इंडिया इस मैदान पर जीत के लिए तरस रही है. यहां भारत ने 2019 में आखिरी वनडे मुकाबला खेला था. चेपॉक में टीम इंडिया ने अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उसे 7 में जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. यानी टीम इंडिया का इस मैदान पर जीत का प्रतिशत 58.33 रहा है. उधर, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यहां 5 मुकाबले खेले हैं. इन 5 में से कंगारू टीम ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. यहां उसने केवल एक मैच गंवाया है. यानी ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर जीत का प्रतिशत 80 रहा है. एक तरफ भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करना चाहेगी. तो वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया भी यह सीरीज जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे क्रिकेट में इस मैदान पर दो बार आमने-सामने हुई है. इसमें पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी तो दूसरी बार भारतीय टीम के हिस्से जीत आई.
#IND vs AUS, #ND vs AUS Chennai ODI, #BCCI, #teamindia,







