(बॉलीवुड डेस्क):  एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स होने के बाद उन्हें अपनी मां निशा अरोड़ा से 44 लाख रुपये से अधिक कीमत की शानदार काली ऑडी कार मिली है। रीवा ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह लाल रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, अपनी ब्रांड नई कार के साथ अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोज दे रही हैं, जबकि उनकी मां पूजा करने में व्यस्त हैं। रीवा फिल्मों में अभिनय करती हैं और संगीत वीडियो में फीचर करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। कार के साथ फोटो शेयर करते हुए रीवा ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे पता है कि मुझे देर हो गई है, लेकिन आखिरकार मेरे 10 मिलियन इंस्टा फैमिली को मेरे नए गिफ्ट के साथ बहुत बहुत धन्यवाद, मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं. मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकती. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए मेरे 10.6 मिलियन इंस्टा परिवार को धन्यवाद. इस तरह के एक बड़े सरप्राइज के लिए और सेप्शली से सजावट के साथ, मेरे दिन को स्पेशल बनाने के लिए ऑडी मुंबई को थैंक्स. मैं इस पल को सच में कभी नहीं भुला सकती.’ रीवा के इस पोस्ट पर कई फैंस और इंडस्ट्री की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है.

#Riva Arora, #bollywood, #Riva Arora Audi Q3,