(बॉलीवुड न्यूज़): बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का एक नया पोस्टर शेयर किया। सलमान ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर किया। किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान दो अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। उनका एक लुक चॉकलेट ब्वॉय का है तो दूसरा अंदाज दबंग है। किसी का भाई किसी की जान के नए पोस्टर में सलमान दबंग लुक में नजर आ रहे हैं। किसी का भाई किसी की जान के स्टार कास्ट की बात करें तो सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल की भी शामिल हैं। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है जबकि, साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

#Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, #Salman Khan,