पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्विटर के मालिक एलन मस्क, ट्विटर पर फॉलो करना किया शुरू
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। बता दें कि पीएम मोदी के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 87 मिलियन से भी ज्यादा है। पीएम मोदी को ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक माना जाता है। इससे पहले बराक ओबामा साल 2020 से ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेताओं की लिस्ट में टॉप पर थे। एलन मस्क 134.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने मार्च के अंत में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। पीएम मोदी भी 87.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। पीएम मोदी चौथे इंटरनेशनल नेता हैं, जिन्हें मस्क ने फॉलो किया है। इसके अलावा मस्क, यूके के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को फॉलो करते हैं। मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सिर्फ 194 लोगों को फॉलो करते हैं।
#Elon Musk, #pmmodi,#pmo, #Twitter owner Elon Musk ,







