देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के सांसद गणों ने भेंट की। इस अवसर पर सभी सांसद गणों द्वारा प्रदेश के विकास से सम्बन्धित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। इस अवसर पर सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री  अजय भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल एवं कल्पना सैनी के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आदि उपस्थित थे।

#Dushyant Kumar Gautam, #cmpushkarsinghdhami, #pushkarsinghdhami, #cmdhami, #dehradunnews, Uttarakhandnews, #dehradun ,