मंत्री संजीव बालियान के ड्रीम प्रोजेक्ट काऊ सेंचुरी का निर्माण शुरू, मुजफ्फरनगर के किसानों को सबसे बडी सौगात
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों से मुजफ्फरनगर में काऊ सेंचुरी का निर्माण शुरू हो गया है. 40 एकड़ में बन रही आधुनिक काऊ सेंचुरी से लोगों को आवारा पशुओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है. चंदन गांव नहीं अब पुरकाजी क्षेत्र के ही गांव तुगलकपुर के जंगल में काऊ सेंचुरी बनाई जाएगी। यहां पांच हजार गोवंश एक साथ रखे जा सकेंगे और 16.10 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण होगा। इसमें करीब 35 हेक्टेयर जमीन पर हरी घास उगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि इस समय गोवंश पशुओं की शिकायत ज्यादा आ रही है जिसके चलते केंद्र और यूपी सरकार के सहयोग से पुरकाजी के खादर क्षेत्र में काऊ सेंचुरी बनाने का निर्णय लिया गया है, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सोमवार को प्रशासन की टीम के साथ तुगलकपुर के जंगल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम समाज की 16.10 हेक्टेयर जमीन पर 18 टीनशेड लगेगी। नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड ने इसका 64 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इसका खर्च पशुपालन विभाग उठा रहा है। उन्होंने बताया कि चार माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा है। पहले यह काऊ सेंचुरी गांव चंदन में बनाया जा रहा था। चंदन गांव के किसानों के विरोध और कुछ जमीन पर हाईकोर्ट से स्टे आने के बाद अब गांव तुगलकपुर में इसे बनाया जा रहा है।
#Muzaffarnagar News, #Uttar Pradesh News, #upnews, #Minister Sanjeev Balyan ,







