Indian Idol 13 Winner: अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' का खिताब
(बॉलीवुड डेस्क): सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल सीजन-13 का खिताब अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीत लिया है। इस शो में कई दिग्गज कंटेस्टेंट्स ने अपनी आवाज का जादू पूरी दुनिया पर चलाया. 2 अप्रैल को सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो इंडियन आइडल 13 का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले की रेस में 6 फाइनलिस्ट आए थे। इसमें ऋषि सिंह, शिवम सिंह, बिदिप्ता चक्रवर्ती, चिराग कोतवाल, देबोस्मिता रॉय और सोनाक्षिकर थीं। शो में कई परफॉर्मेंस हुईं। बतौर जज सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी आए थे। आखिर में विनर के रूप में ऋषि सिंह का नाम अनाउंस किया गया। ऋषि को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये प्राइज मनी और एक चमचमाती कार मिली.
‘इंडियन आइडल 13’ के विनर बने19 वर्षीय ऋषि सिंह अयोध्या के खवासपुरा मोहल्ले के रहने वाले हैं।. सिंगिंग शो में आने से पहले वह मंदिरों और गुरुद्वारों में गाया करते थे. विनर बनने के बाद ऋषि ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ट्रॉफी जीत ली है. यह सपना सच होने जैसा है.ऋषि सिंह 11 दिन पहले अयोध्या पहुंचे थे। उनके समर्थकों ने रैली निकाल उन्हें भारी मतों से जीत कर आने के उत्साह बढ़ाया था। ऋषि सिंह के विनर होते ही उनके मोहल्ले खवासपुरा सहित पूरे अयोध्या में लोग सड़कों पर आ गए। लोग जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
#Indian Idol 13 Winner, #Indian Idol 13, #Indian Idol 13 Winner Rishi Singh,







