लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन को लेकर बड़ी जानकारी मिली है. माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद उसकी संपत्ति को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन रियल एस्टेट की बड़ी कारोबारी है। उसका अरबों रुपए का कारोबार हरियाणा तक फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ को प्रयागराज से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम तक फैली उसकी कई कंपनियों के बारे में पता चला है। ये भी बात सामने आ रही है कि अतीक के जेल जाने के बाद से  शाइस्ता ही सारा काला कारोबार संभाल रही है। माफिया अतीक के जेल जाने के बाद समूचा कारोबार शाइस्ता ही देख रही है। एसटीएफ की जांच में शाइस्ता के नाम से पंजीकृत रियल एस्टेट की कई ऐसी कंपनियों के बारे में पता चला है, जिनका संचालन हरियाणा के गुरुग्राम से किया जा रहा है। 

दरअसल, 5 बार विधायक और एक बार यूपी से सांसद रहे माफिया अतीक अहमद ने अपनी काली कमाई के जरिए अरबों रुपए का कारोबार प्रयागराज से लेकर गुरुग्राम तक फैलाया हुआ है। उसका सबसे बड़ा कारोबार रियल एस्टेट का रहा है। गुरुग्राम देश-विदेश के प्रसिद्ध शहरों में शुमार है। यहीं से अतीक ने अपनी रियल एस्टेट की कंपनियों को संचालित किया हुआ था। अतीक का साइबर सिटी गुरुग्राम में काफी सालों से रियल एस्टेट का कारोबार रहा है। शुरुआत में उसने अपनी फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खुद के नाम पर गुरुग्राम से संचालित की थी। इसके बाद इसी नाम से दूसरी कंपनी उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम रजिस्टर्ड है।  बता दें कि यूपी के उमेश पाल हत्याकांड में डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का भी नाम है। हत्याकांड के बाद से वह फरार है। उस पर यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ है। 

#Atiq Ashraf Murder, #Atique Ahmed, #Shaista Parveen, #upnews,