मणिपुर से 14 छात्रों समेत कुल 17 लोग सकुशल पहुंचे देहरादून, सभी ने सीएम धामी का जताया आभार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मणिपुर से 14 छात्रों समेत कुल 17 लोग आज सकुशल देहरादून पहुँच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुँचने पर इन सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित तरह से देहरादून पहुँच सके। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने इन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद सभी को जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया। जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा।

#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




