लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): फिल्म द केरल स्टोरी को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में इस समय काफी विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल फिल्म की कहानी चर्चा का विषय है और इसे लेकर काफी विवाद भी है। यह फिल्म आईएसआईएस के आतंकवाद के पैटर्न को उजागर करती है, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ है। इन्ही विवादों के बीच 'द केरला स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा और पूरी टीम ने उत्तर प्रदेश के सीएम से मुलाकात की. 'द केरला स्टोरी' की टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मिलने वालों में फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन व अभिनेत्री अदा शर्मा के अलावा वीर कपूर भी शामिल रहे। सुदिप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी 'द केरला स्टोरी' केरल राज्य में हिंदू महिलाओं के धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आधारित है. फिल्म को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है. कुछ राजनीतिक पार्टियों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है. पश्चिम बंगाल में ये फिल्म बैन हो चुकी हैं. वहीं यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे टैक्स फ्री कर दिया. फिल्म ने टीम ने सीएम से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद कहा है. 

#upnews,#bollywoodnews#Adah Sharma,#TheKeralaStoryTeamYogiAdityanath,#TheKeralaStory,