CSK vs DC: चेन्नई की शानदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल-2023 के मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स का सीजन में सफर भी समाप्त हो गया. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। दिल्ली को सीजन में 11 मैचों में 7वीं हार झेलनी पड़ी. वहीं, चेन्नई ने 12 मैचों में 7वीं जीत दर्ज की और उसके 15 अंक हो गए हैं. चेन्नई के कप्तान दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. सबसे ज्यादा 25 रनों का योगदान शिवम दुबे ने दिया, जिन्होंने 12 गेंदों की पारी में 3 छक्के जड़े. कप्तान धोनी ने 9 गेंद का सामना किया और एक चौके, 2 छक्के लगाकर 20 रन जोड़े. दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके. स्पिनर अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. खलील अहमद और ललित यादव को 1-1 विकेट मिला. रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लगभग सभी बल्लेबाज़ा नाकाम दिखाई दिए. टीम की ओर से रीली रोसो ने 35 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा मनीष पांडे ने 27 रन बनाए. वहीं बाकी बल्लेबाज़ 25 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके. इसमें पांच बल्लेबाज़ दहाई के स्कोर तक भी नहीं पहुंचे. यहां तक खुद कप्तान डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इस तरह से दिल्ली 168 रनों का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम हुई.
#ChennaiSuperKingsvsDelhiCapitals,#CSKvsDC,#IPL2023,#chennaisuperkings,#delhi capitals,







