खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कर्नाटक में इस बार सत्तारूढ़ बीजेपी को झटका लगा है, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।  रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन अभी इसे फाइनल नहीं कहा जा सकता है.रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। पार्टी बार बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर रही है। पार्टी की बढ़त 110 से 116 के बीच बनी हुई है। भाजपा और जेडीएस को नुकसान होता दिख रहा है। 

#KarnatakaChunavResult,#KarnatakaChunav2023,#KarnatakaAssemblyElectionResults,