सीएम धामी दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के अंतर्गत प्रथम दिवस पर प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रतिभाग किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पार्टी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी ।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सांसदगणों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
#narendramodi,BJPUttarakhand,##cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,,







