RCB vs GT: गुजरात ने आरसीबी का सपना तोड़ आईपीएल से किया बाहर
(स्पोर्ट्स डेस्क): गुजरात टाइंटस ने आरसीबी का सपना तोड़ दिया। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर खिताब से काफी दूर रह गई। पिछली बार प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी इस बार पांचवें स्थान पर रही। गुजरात की जीत फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ। वह 16 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। आरसीबी ने मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और 5 विकेट पर 197 रन बनाए थे जिसके बाद गुजरात ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से जहां विराट कोहली ने 101 रन बनाकर टीम को 197 रन पर पहुंचाया था तो वहीं दूसरी ओर गुजरात की ओर से शुभमन गिल () ने शानदार 104 रन की नाबाद पारी खेलकर किंग कोहली के शतक को पीछे छोड़ दिया. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया. अब गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें बन गई हैं. इससे पहले विराट ने आईपीएल के मौजूदा सीजन (IPL-2023) में लगातार दूसरा और ओवरऑल 7वां शतक ठोका. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. विराट मौजूदा आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने तीसरी बार 600 या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाबी हासिल की. विराट ने इससे पहले 2013 और 2016 में आईपीएल के सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए थे. बता दें कि जैसे ही गुजरात को जीत मिली, वैसे ही विराट कोहली ने अपना सिर झुका लिया. कोहली डगआउट में बैठे थे. जैसे ही गिल ने छक्का लगाया वैसे ही विराट ने अपना सिर झुका लिया. दूसरी ओर सिराज भी इस हार से काफी निराश दिखे और वहीं, मैदान पर ही लेट गए. सिराज के चेहरे पर निराशा के भाव साफ झलक रहे थे. आईपीएल के इतिहास में आरसीबी एक बार फिर खिताब नहीं जीत पाई है. आरसीबी को 14 अंकों से संतोष करना पड़ा। उसका नेट रनरेट मुंबई से काफी बेहतर था। ऐसे में टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत की आवश्यकता थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
#ShubmanGill, #ViralKohli,#IPL2023,#RCBvsGT,#GujaratTitans,#RoyalChallengersBangalore,







