दिल्ली /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी की अध्यक्षता में  नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं मीटिंग आज दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगी. बैठक में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित 4 राज्यों के सीएम ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की शीर्ष संस्था है, जिसमें सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं. 

#NitiAayogBaithak,#NitiAayog,#pmmodi,#NITIAayogGoverningCouncil,