(बॉलीवुड डेस्क): बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है, बॉक्स ऑफिस पर 'किसी का भाई, किसी की जान' को पीछे छोड़ने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर भी आप देख सकते हैं आपको बता दें कि यह फिल्म का दूसरा पार्ट है। आपको बता दें कि मणि रत्नम की पोन्नियिन सेल्वन 2 में कई कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन की शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस के काम की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने नंदिनी का किरदार अदा किया था। वहीं, फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट चियान विक्रम नजर आए थे। इस फिल्म ने दुनियाभर में 332 करोड़ की कमाई की है। 

#PonniyinSelvan2,#Bollywoodnews,#AishwaryaRaiBachchan,