देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को ऋषिकेश एवं हरिद्वार के अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टरों के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसानों एवं इससे दूर रहने के लिए जागरुकता संदेश दे रहे नन्हें-मुन्ने बच्चों से मिलने पहुंचे।  इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर सभी नन्हें-मुन्ने बच्चे उत्साहित नज़र आये ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारे नौनिहालों में सामाजिक जनजागरुकता के प्रति यह उत्साह अत्यंत अभिनंदनीय और संदेशपरक है।

#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,