खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आखिरकार लंबी खींचतान के बाद 75 साल के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने सीएम की रेस में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को पछाड़ दिया हैं। बेंगलुरु से दिल्ली तक 72 घंटे चली माथापच्ची के बाद कांग्रेस हाईकमान ने 61 साल के डीके शिवकुमार की दावेदारी खारिज कर दी. सिद्धारमैया 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद पर संतोष करना पड़ा है. डीके शिवकुमार  की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें और उनकी टीम को मन पसंद मंत्रालय देने का वादा किया हैं, हालांकि, डीके शिवकुमार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि क्या उन्होंने वो पद स्वीकार किया है, जो उन्‍हें देने की तैयारी हो रही है. शीर्ष पद पर सिद्धारमैया के लिए दूसरे कार्यकाल के विचार के साथ कांग्रेस शिवकुमार को राजी करने के लिए संघर्ष कर रही है. 2014 के बाद से ही युवाओं के समर्थन से सरकार बनाकर बुजुर्गों को सत्ता देने में कांग्रेस सबसे आगे है. सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री बनने के बाद देश में कांग्रेस के 4 मुख्यंमत्री हो जाएंगे. राजस्थान में अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू पहले से मुख्यमंत्री हैं.  कांग्रेस के इन चारों मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र देखी जाए तो यह 66.6 है. पार्टी की ओर से सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (75) ही होंगे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर जिस चेहरे को आगे करके कांग्रेस ने पूरा चुनाव लड़ा उसे सीएम क्यों नहीं बनाया?

#Karnatakanews,#Karnatakacm,#Congress,#Siddaramaiah,#DKShivakumar,