(स्पोर्ट्स डेस्क)  : बुधवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से हरा दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में पंजाब की टीम 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 82 रन राइली रूसो ने बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने भी 54 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 46 और फिलिप सॉल्ट ने 26 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन ने दो विकेट लिए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 94 रन लियम लिविंगस्टोन ने बनाए। वहीं, अथर्व ताइदे ने 55 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए नोर्त्जे और ईशांत ने दो-दो विकेट लिए। इस हार के साथ पंजाब किंग्स टीम आईपीएल-2023 से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स की इस हार के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं. शिखर धवन की कप्तानी वाली ये टीम अब 10 टीमों की तालिका में 8वें नंबर पर है

#PBKSvsDC,#IPL2023,#delhicapitals,#PunjabKings,,