बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से सफर करने वाली अनुष्का शर्मा पर लगा जुर्माना
(बॉलीवुड डेस्क): अनुष्का शर्मा का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसके बाद अनुष्का शर्मा निशाने पर आ गयी और उनको आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा, कई लोगों ने उनके वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर टैग कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आखिरकार बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन से सफर करने वाली अनुष्का शर्मा पर 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन का मुद्दा उठाने के बाद यह कार्रवाई की गई.
#AnushkaSharma,#Bollywoodnews,







