(स्पोर्ट्स डेस्क): विराट कोहली के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए आईपीएल में अपना छठा शतक लगाया। इस जीत के साथ आरसीबी के 13 मैचों से 14 अंक हो गए हैं, जिससे ये टीम प्लेऑफ की रेस में बरकरार है. आरसीबी को अभी एक लीग मैच और खेलना है.सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 51 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली, जिससे हैदराबाद ने 5 विकेट पर 186 रन बनाए. बैंगलोर ने 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. विराट ने 100 जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 71 रन बनाए, और दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की।  

#SRHvsRCB,#IPL2023, #SunriseHyderabad,#RoyalChallengersBangalore,#RCB,#viratkohli,