बड़ी खबर : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बंद होंगे 2000 रुपये के नोट
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्र सरकार ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार अब 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर रहा है. रिजर्व बैंक ने जानकारी देते हुए बताया है कि इसका लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसको सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. अगर आपके पास भी 2000 रुपये के नोट पड़े हुए हैं तो आप इसको 30 सितंबर तक बैंक में बदलवा सकते हैं. बैंक में एक बार में 20 हजार रुपये, यानि 2000 के 10 नोट तक बदलकर उनकी जगह छोटे नोट लिए जा सकेंगे. सभी बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा मिलेगी. आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट्स सर्कुलेशन को वापस लेने का फैसला किया है. 2000 रुपये सर्कुलेशन में भले ही बंद हो लेकिन 2000 रुपये के नोट कानूनी रूप से वैध बना रहेगा. 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदले जा सकेगे. रिजर्व बैंक अनुसार, 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदले जा सकते हैं. नोट बदलने की सीमा 20 20,000 रुपये है.
#2000RupeesNote,#2000CurrencyNotes,







