सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता, गौला नदी मे बढ़ाई गई खनन की अनुमति
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया था। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में गौण खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 30 जून तक विस्तारित किया गया है, इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु0 50 करोड़ तक का मुनाफा होगा। लोगो को रोजगार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी।
#Gaulariver,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




