पश्चिम यूपी के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव आदमपुर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एम्बुलेंस से लाया गया। लखनऊ कोर्ट में हुई हत्या के बाद गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे शामली के आदमपुर गांव में कुख्यात अपराधी संजीव जीवा का अंतिम संस्कार हुआ. जीवा को उसके बड़े बेटे तुषार द्वारा मुखाग्नि दी गई है. इस दौरान गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं अंतिम संस्कार संजीव जीवा के खेत की भूमि में किया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही। अंतिम संस्कार स्थल पर पुलिस ने सीमित संख्या में ही लोगों को जाने दिया।

संजीव जीवा की मौत के बाद उसकी पत्नी पायल भी अपने पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। ग्रामीणों को संजीव जीवा के मकान पर जाने से भी पुलिस ने रोक दिया। परिवार के लोग और खास रिश्तेदार ही घर तक पहुंच सके। इस दौरान बदमाश संजीव जीवा की मां कुंती व सास राजबाला, पुत्र तुषार, हरिओम, वीरभद्र, पुत्री आर्य के अलावा अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। शव को करीब आधा घंटे तक पैतृक मकान के आंगन में रखा गया और गिने चुने परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार की क्रियाऐं विधि विधान से पूरी कराई गई , जिसके बाद पुलिस ने तत्काल शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कराये जाने की हिदायत दी । केवल पुलिस द्वारा बनाई गई सूची के आधार पर ही शव यात्रा में ग्रामीणों को जाने की अनुमति दी गई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का प्राय: बन चुके बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कुख्यात बदमाश संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।
#Muzaffarnagarnews,#shamlinews,#upnews,#sanjeevjeeva,







