(स्पोर्ट्स डेस्क): वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया पर हार के खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, इंग्लैंड के ओवल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए। वही भारत ने मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 151 रन बनाए. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने निराश किया. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा जैसे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सस्ते में चलते बने. भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाजों की बात करें तो रवीन्द्र जडेजा ने 51 गेंदों पर 48 रनों की आकर्षक पारी खेली. इस ऑलराउंडर ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. हालांकि, रवीन्द्र जडेजा पचास रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सके. बहरहाल, भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट पर 151 रन बनाकर संघर्ष कर रही है. इस वक्त टीम इंडिया के लिए अंजिक्य रहाणे और केएस भरत क्रीज पर है. अंजिक्य रहाणे 71 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि केएस भरत 14 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवैलियन लौटे. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क के अलावा पैट कमिंस, स्कॉट बौलेंड, कैमरून ग्रीन और नॉथन लियोन को 1-1 कामयाबी मिली. भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 318 रन से पीछे है. टीम को फॉलोआन से बचने के लिए अब भी 119 रन की जरूरत है. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टॉप-4 के सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया लेकिन 20 रन का आंकड़ा कोई भी पार नहीं कर सका. रोहित शर्मा ने 26 गेंदों पर 15, शुभमन गिल ने 15 गेंदों पर 13, चेतेश्वर पुजारा ने 25 गेंदों पर 14 और विराट कोहली ने 31 गेंदों पर 14 रन बनाए. जिस पिच पर स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली वही पिच भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के लिए मुश्किल बन गई।

#WTCFinal,#INDvsAUSFinal,##WTCFinal2023,#NDvsAUSWTCFinal2023,